ट्रकों का सामान बसों पर लादे जाने से बनी दुर्घटनाओं की आशंका

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों बसों में ट्रकों की तरह भारी सामान लादकर परिवहन किया जा रहा है इस तरह का भारी सामान नागपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, इलाहाबाद, पन्ना, दमोह की ओर नियमित चलने वाली स्लीपर कोच बसों में बेजा लगेज आ जा रहा है रात्रि कालीन इन स्लीपर कोच बसों में इस तरह का भारी सामान केबिन के ऊपर लादकर लाना ले जाना दुर्घटना का कारण बन सकता है देखा जाता है कि स्लीपर कोच बसों में सवारियों से ज्यादा लगेज भरा जा रहा है । इससे बसों का संतुलन बिगड़ रहा है और इस तरह तेज गति में क्रॉसिंग मोड़, घाटी आदि पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती हैं। ऐसी बसों के कारण असंतुलित होकर कई दुर्घटनाएं पूर्व में घट चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आरटीओ पुलिस प्रशासन ऐसी बसों पर शीघ्र कार्यवाही करें जो क्षमता से अधिक आपत्तिजनक लगेज लेकर जाते आते हैं।



