मध्य प्रदेशराजनीति

क्षेत्रीय विधायक ने एक करोड़ 11 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

नल जल योजना के माध्यम से घर-घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है: रामपाल सिंह
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत के ग्राम मवई में विधायक रामपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मंगलवार को विकास यात्रा ग्राम मवई से प्रारंभ होकर पापड़ा, पड़रिया राजाधार, सुनेटी सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। इस दौरान विधायक रामपाल सिंह द्वारा एक करोड़ 11 लाख रु. से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास तथा भूमिपूजन किया ।
विकास यात्रा के दौरान विधायक रामपालसिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह विकास यात्रा निकाली जा रही है। गत दिनों में विकास यात्रा के दौरान क्षेत्र में करोड़ो रूपए के कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। सिलवानी विधानसभा का कोई भी क्षेत्र, कोई भी गॉव विकास के किसी भी मामले में पीछे नहीं रहेगा। गॉव-गॉव में सड़कों का जाल बिछाया गया है। नल जल योजना के माध्यम से घर-घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
रामपालसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बालिकाओं के उनके उज्जवल भविष्य के शिक्षा, लाड़ली लक्ष्मी योजना,कन्यादान निकाह योजना सहित अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके फलस्वरूप आज प्रदेश ही नहीं देश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘‘मामा‘‘ के नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था, लेकिन प्रदेश के मुखिया चौहान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की वजह से अब बेटियां वरदान हो गई हैं। इन कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि आज जब बेटी जन्म लेती है तो सब कहते हैं कि घर में लाड़ली लक्ष्मी आई है।
रामपालसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं की वजह से सामाजिक सोच में भी बदलाव आया है। बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर मिले और उन्होंने साबित कर दिया कि वह बेटों से कम नहीं हैं। कई क्षेत्रों में बेटियों, बेटों से अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री चौहान द्वारा एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है, जिसमें बहनों के बैंक खाते में हर महीने एक-एक हजार रु. की राशि प्रदेश सरकार द्वारा डाली जाएगी। सरकार द्वारा किसानों के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। पहले किसानों को खेती के काम के लिए ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ता था। मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का काम किया है। इसके सिंचाई के रकबे में वृद्धि की गई, पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्नत और आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। इससे खेती की लागत में कमी आई है और उत्पादन में वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रु. की राशि दी जा रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान कल्याण योजना के तहत हर साल 4 हजार रु. की राशि दी जा रही है। मध्यप्रदेश, देश का एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां किसानों के बैंक खाते में हर साल 10 हजार रु. की राशि जमा की जा रही है। सरकार की ऐसी अनेकों जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाएं हैं तथा इनका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विकास यात्रा के दौरान विधायक रामपालसिंह द्वारा ग्राम मवई में 15 लाख की लागत से निर्मित ग्रेवल रोड का लोकार्पण किया तथा 6 लाख की लागत के कचरा संग्रहण कार्य का भूमि पूजन किया । ग्राम सुनेटी में 76 लाख 85 हजार की लागत की जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना का शिलान्यास एवं 4 लाख 62 हजार की लागत से निर्मत स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया । शाहपुर सुल्तानपुर में 9 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाली पोषण वाटिका और एक लाख की लागत के चबूतरा निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।





Related Articles

Back to top button