मध्य प्रदेश

गाज गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत, चार घायल

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । रविवार की शाम तेज गरज के साथ साईंखेड़ा थाना के अंतर्गत खिरेटी के पास जामुन के पेड़ के नीचे खड़े व्यक्तियों पर गाज गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत चार घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साईंखेड़ा में भर्ती किया गया। मृतक महिला निची दानी कौल पति मन्ने कौल उम्र 32 वर्ष निवासी बरतला जिला शहडोल एवं घायलो में संतोष कौल, रेखा बाई कौल, रनिया बाई कौल, रजनी बाई कौल सभी निवासी शहडोल जिले से खिरेटी में एक खेत मे धान रोपने आए हुए थे।

Related Articles

Back to top button