देश विदेशमध्य प्रदेश

गाय ने दिया शेर के बछड़े को जन्म क्षेत्र में फैली सनसनी, ग्रामीण मान रहे हैं कुदरत का चमत्कार

डाक्टर बता रहे हैं गर्भाशय का दोष
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गोरखा गांव में किसान की गाय ने एक अद्भुत बछड़े को जन्म दिया जो शेर की तरह दिखाई दे रहा था जिसके पैर भी शेर की तरह आए थे। जन्म के करीब आधे घंटे बाद वह मौत की नींद सो गया। लेकिन गाय जीवित है ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं वहीं पशु विशेषज्ञ से गर्भावस्था का दोष बता रहे हैं।
‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे किसान नत्थू लाल शिल्पकार की गाय ने शेर के बच्चे के आकार जैसे बछड़े को जन्म दिया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं ग्रामीण इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं वही पशु चिकित्सक इसको गर्भाशय का दोष बता रहे हैं। गाय ने जिस बछड़े को जन्म दिया और बछड़ा जनने के तुरंत बाद खत्म हो गया वहीं अब कुछ जानकार इसे रिसर्च का विषय बता रहे हैं। शेर के आकार वाले मृत बछड़े को देखने के लिए गोरखा गांव दूरदराज के लोग बड़ी संख्या में जा रहे हैं।
‌ इस संबंध में पशु चिकित्सक एन.के. तिवारी ने बताया कि गर्भावस्था में दोष के कारण इस प्रकार के बछड़े को जन्म दिया है जो देखने में शेर की तरह दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button