मध्य प्रदेश

गुणवत्ता के लिए पहली बार किया जा रहा रोड रोलर का उपयोग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद के कार्यकाल को करीब 1 साल होने वाला है इस बीच विभिन्न विकास कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के 18 वार्डों में कराए गए हैं या कराए जा रहे हैं। नगर में लोगों ने पहली बार देखा कि मार्ग निर्माण में मार्ग को दबाने के लिए रोड रोलर का उपयोग किया जा रहा है नगर के वार्ड क्रमांक 13, 17, 18 में बनवाए जा रहे सीसी रोड को गुणवत्ता पूर्वक बनाए जाने और बेस मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने रोड रोलर से पहले गिट्टी वगैरह को दबाने का काम पहली बार नगर में शुरू कराया गया है जिससे वार्ड वासियों में चर्चा है कि जिस शैली में मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है उससे मार्ग बनने बाद कहीं से बैठेगा नहीं और गुणवत्ता पूर्ण बनेगा। वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button