क्राइम

स्विफ्ट कार चालक ने बाईक सवार को मारी टक्कर, प्रकरण दर्ज, आरोपी कार चालक फरार

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने के कारण आय दिन एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला पाटन विद्युत विभाग के ऑफिस के सामने बाईक सवार युवक को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
पाटन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 4 जुलाई 2023 समय 3 बजे के आस पास स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 2926 के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए रमेश ठाकुर पिता कोमल ठाकुर उम्र 47 निवासी नन्नवारा पाटन की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे रमेश ठाकुर के हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button