देश विदेशमध्य प्रदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी में मेडिकल पढ़ाई की शुरुआत की, एमबीबीएस की हिंदी पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल । रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी में मेडिकल पढ़ाई की शुरुआत  कर दी है। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड के में हुए कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  एमबीबीएस की हिंदी पुस्तक का विमोचन  कर मेडिकल की हिंदी में पढ़ाई की शुरुआत की। इसके के साथ ही मध्यप्रदेश देश और विश्व का पहला राज्य बन गया है, जहां मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी। अबतक पूरे देश में एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी में होती थी।
कार्यक्रम में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री मोहन यादव, भूपेन्द्र सिंह, इंदर सिंह परमार, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित है। कार्यक्रम में मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के करीब 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी भी मौजूद है।
इससे पहले अमित शाह का एय़रपोर्ट पर स्वागत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा समते कई मंत्रियों ने किया। अमित शाहग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button