मध्य प्रदेश

बेगमगंज अस्पताल में 13 रक्तदाताओं ने किया दान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिविल अस्पताल में सीबीएमओ डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारियों सहित 13 समाजसेवियों द्वारा रक्तदान किया है।
सीबीएमओ डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आज एसडीएम रोहित कुमार लोधी द्वारा 9 वीं बार रक्तदान किया गया जबकि तहसीलदार प्रमोद उइके ने 18 वीं बार का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अन्य रक्तदानकर्ताओं में अधिवक्ता एवं समाजसेवी भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button