मध्य प्रदेश
गौहत्या के विरोध में हिंदू संगठनो ने नेशनल हाईवे 45 पर किया चक्काजाम
रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
औबेदुल्लागंज । सोमवार को गौहत्या के विरोध में हिंदू संगठनो सहित बड़ी संख्या में युवा नेशनल हाईवे 45 पर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।
जानकारी अनुसार औबेदुल्लागंज थाना अंतर्गत खेरी टप्पा में 3 गौ माता की हत्या कर दी गई। जिसको लेकर हिंदू संगठन सहित बड़ी संख्या में युवा सड़क पर बैठे नेशनल हाईवे 45 को किया जाम स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा को बुलाने की मांग कर रहे है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।



