मध्य प्रदेशराजनीति

मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने नगर में निकाला विरोध प्रदर्शन के साथ कैड्ल मार्च

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर हो रहे लगातार दुष्कर्म के साथ अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं से पूरा देश हुआ शर्मसार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में ब्लाक काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर राज्य में विगत कई दिनों से हो रही भीवत्स घटनाऐं । महिलाओ को निवस्त्र कर जुलूस निकालना। बलात्कार, गैंगरेप, हत्या करना घर जलाना सैकडों लोगों की हत्याऐं की जा रही है।
प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद होने से वहां की सैकडों घटनाऐं देश जान नही पा रहा है। आजादी के बाद जितने भी दंगे हुऐ है, मणिपुर की घटनाओं ने सबको पीछे छोड़ दिया I
मणिपुर राज्य सरकार दंगा, हत्या, बलात्कार, गैंगरेप को रोकने कडी से कडी कार्यवाही करें । मुख्यमंत्री मणिपुर के द्वारा टी.व्ही. पत्रकार को दिए गए इस बयान में यह साबित होता है कि सैकड़ों लोगों के साथ प्रतिदिन अत्याचार शोषण हो रहा है। इसलिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं राज्यपाल महोदय से अनुरोध है कि अतिशीघ्र मणिपुर राज्य में हो रहे हत्याएँ, बलात्कार, विस्थापन, घर जलाने जैसी घटनाओं को अतिशीघ्र संज्ञान में लेकर सवैधानिक अधिकारो का प्रयोग करते हुये राज्य में शांति व्यवस्था पर कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए जावे । वही मणिपुर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जावें।
ज्ञापन के माध्यम से निवेदन है उक्त घटना के विरूद्ध अतिशीघ्र कडे कदम उठाये जाये जिससे राज्य में शांति व्यवस्था कायम रहे और दगाइयों व बलात्कारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुये देशद्रोह का मुकदमा भी कायम किया जावें।

Related Articles

Back to top button