क्राइम

ग्रामीणों ने गांव में बिक रही अबैध शराब से नाराज होकर अब कलेक्टर, एसपी से लगाई गुहार

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । बेगमगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनेटी में लंबे समय से एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बेची जा रही अवैध शराब से ग्राम वासियों में नाराज़गी है। शराब की बजह से आये दिन गाँव मे विवाद होते रहते है जो किसी दिन बड़े विवाद का कारण बन सकता है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाते है लेकिन नशेड़ियों का डर बना रहता है, कही बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो जाये यह अंदेशा पालको में बना रहता हैं।
ग्रामवासियों ने पहले स्थानीय सुल्तानगंज थाना में लिखित शिकायत की थी, जिस में अब तक कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नही की गई। ग्राम वासियों ने लिखित शिकायत में सुल्तानगंज थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की सांठ गांठ के भी आरोप लगाए है, इसलिए कोई अबैध शराव विक्रेता पर कार्यवाही नही हो रही है। जिस से नाराज ग्राम सुनेटी के निवासियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच अवैध शराब को बंद करने के लिए ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालो में खुशीलाल, कृष्णा वाई, सुनीता, सुमन, भगवान दास, नीलेश, कामता, घनश्याम, लखन, जगदीश सिंह, द्वारका प्रसाद, राजेश, आशीष, गोपी राम, रमेश, राजेन्द्र, राम सिंह, लक्ष्मण, रमेश्वर, महेश, देवीसिंह, लालवीर, टीकाराम, कैलाश, नितिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button