मध्य प्रदेश

ग्राम, नगर रक्षा समिति के सदस्यों को किया सम्मानित

सिलवानी। नगर के जनपद पंचायत के सभा हाल में रविवार को सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम और नगर रक्षा समिति सदस्य को उत्कृष्ठ कार्य के लिए एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा विगत वर्षों में गणेश, दुर्गा उत्सव, ईद, होली, विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता निभाकर शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराए और आगामी त्योहारों में लगन से ड्यूटी करने हेतु बताया गया।
इस अवसर पर ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति संयोजक रोहित सेन, नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष श्यामनारायण सोनी, जीवन सेन, आकाश, चैन सिंह, दिवाकर, संजय, सुरेन्द्र, लक्ष्मीनारायण सेन, कुलदीप शर्मा, अमित शर्मा, जगदीश आदि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button