ग्राम पंचायत घटेरा में लाखों का भ्रष्टाचार कागजों पर हुए काम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत घटेरा के ग्राम चनपुरा में जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुक्तिधाम के पास पर्कुलेशन टैंक 2022 में स्वीकृत हुआ जिसकी राशि वर्ष 2022 में ही एक लाख की राशि निकाली गई उसके बाद वर्ष 2023 में 4 लाख की राशि निकाली गई और बिल 50 हजार के आसपास लगाए गए इस प्रकार साढे पांच लाख की राशि बिना निर्माण के निकाली गई जिसका मूल्यांकन सब इंजीनियर नितिन असाटी के द्वारा किया गया जो की पूरा फर्जी काम है वहीं दूसरी और विशालसिंह, हनमतसिंह, मोहनसिंह, के घर के पास सोखता गड्डे बनाए गए हैं जो की धरातल पर कुछ नहीं है कागजों पर दर्शाकर अक्टूबर 2022 में 111000 की राशि निकाली गई।
जब निर्माण कार्य की जानकारी लेने के लिए पंचायत सचिव विजय पटेल से ली गई तो उन्होंने बताया इस संबंध मुझे कोई जानकारी नहीं और जब फोन पर ही इंजीनियर नीतीश असाटी से बात की तो बात टालते हुए कहा कि बना होगा कहीं ना कहीं ग्राम घटेरा गांव के निवासी गोविंदसिंह, राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धरातल पर कुछ कार्य नहीं हुआ है हम सभी ग्राम वासियों की मांग है कि ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच एवं उपमंत्री की मिली भगत से यह भ्रष्टाचार हुआ है हम लोगों की मांग है कि उच्च स्तरीय जांच करके भ्रष्ट कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए एवं सरपंच के ऊपर कार्रवाई की जाएं।



