नीम घाटी पर भीषण सड़क हादसा, चार ट्रकों की आपस में जबर्दस्त भिडंत, एक ड्राइवर की मौत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से 5 किलोमीटर दूर नीम घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन सडक पर शुक्रवार की दोपहर एक तेज गति ट्रक जानवर को बचाते समय नीम घाटी पर पलट गया परिणाम स्वरूप एक साइट का मार्ग अवरुद्ध हो गया इसी के चलते मार्ग परिवर्तित करना पड़ा एक साइट से आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाई बढ़ने से नीम घाटी पर ही एक अन्य ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे ट्रक डिवाइडर पर चढ गया इस ट्क का पिछला हिस्सा सडक की ओर ज्यादा निकले रहने से एक तेज गति ट्रक जिसमे धान का भूसा भरा हुआ था दुर्घटना ग्रस्त ट्रक से टकरा गया भिडन्त इतनी जोरदार थी ट्रक का मुंह चौपट हो गया। इस हादसे मे ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसकी अस्पताल मे मौत हो गई, हादसे के बाद दोनों और करीब 5-5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारे लग गई, इस जाम के कारण इसमें एक एंबुलेंस भी फंसी देखी गई। गौरझामर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया। जिससे कई घंटो तक लगा जाम पुलिस की सूझ बूझ से कुछ घन्टो खुल सका।



