मध्य प्रदेशराजनीति

सिलौडी में विधायक का भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सिलौंडी क्षेत्र में दौरा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक धीरेंद्र सिंह बहादुर, उपसरपंच राहुल राय, अमित राय जिला मीडिया प्रभारी, गणेश साहू, मनीष बागरी, मोती हल्दकार के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर जनता जनार्दन का आभार व्यक्त कर उनका आशीर्वाद लिया। एवँ उनकी समस्याओं का समाधान किया। अमित राय वा उपसरपंच राहुल राय के निज निवास पर शाल श्रीफल से नवनिर्वाचित विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का स्वागत किया गया। सिलौडी के बाद नेगाई में भी पूर्व सरपंच गणेश साहू के निवास में विधायक का स्वागत किया। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह शोकाकुल परिवार डॉ सुशील राय पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत के निज निवास पर उनकी माता जी के निधन पर दुख प्रकट कर शोकाकुल परिवार को संत्वाना दी। साथ ही जगत राय के निधन पर उनके निज निवास में दुख प्रकट पहुँचे। सिलौड़ी के भारत नगर में पंच अंजो संतोष कुमार के निज निवास पर पहुंचे । पंच ने भारत नगर में रंग मंच और भारत नगर एवं सिलौड़ी के बीच नदी पर पुल बनाने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह से की मांग की है।

Related Articles

Back to top button