मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच की मनमानी छू रही आसमान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत सनकुई में सरपंच मायाबाई लोधी और सचिव गुमानसिह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा की मनमानी आसमान छू रही हैं। जब सुनीता विश्वकर्मा को काम से निकाला तो इसकी जानकारी सचिव गुमान सिह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा को क्या नहीं थी अगर थी तो हस्ताक्षेप क्यों नहीं किया? बिना शासकीय कर्मचारी की मर्जी के काम से कैसे निकाल दिया गया या फिर इनकी भी मर्जी इसमें शामिल थी कि सुनीता विश्वकर्मा को काम से निकाल दिया जाए। आखिर सरपंच मायाबाई लोधी और सचिव गुमान सिह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा के द्वारा लगातार मनमानी की जा रही हैं। अगर किसी को काम नहीं दे सकते तो काम से निकालना भी नहीं चाहिए। नियमानुसार सरपंच अपने घर वालों को काम भ्रष्टाचार करने के लिए दिया जा रहा है जिसकी रजामंदी सचिव गुमान सिह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा की भी हैं।

Related Articles

Back to top button