पुलिस ने 48 घंटे में पकड़े 302 के आरोपियो को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत 13 फरवरी 2023 को सूचना प्राप्त हुई की बरही कालौनी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है जिसकी सूचना पर तत्काल उमरियापान थाना प्रभारी व पुलिस स्टॉप पहुंचा जहां मृतक का पुत्र आयुष चौबे पिता रामदत्त चौबे उम्र 19 वर्ष निवासी बरही थाना उमरियापान मिला जो बताया गया की में तथा मेरे पिता कौआ उर्फ रामदत्त चौबे दोनों गांव के रामचरण साहू के लड़के का तिलक समारोह कार्यक्रम में निमंत्रण पर गांव बरही गए थे । करीबन 8 बजे रात को कार्यक्रम से वापस अपने घर बरही कालौनी अपने पापा के साथ पैदल पैदल आ रहा था। जैसे ही यज्ञशाला के पास हम पहुंचे तो बरही तरफ से गांव के धीरज यादव, कान्हा यादव तथा सिहोरा निवासी निखिल यादव ऑटो से आए और ऑटो को निखिल यादव चला रहा था और तीनो लोग मेरे पापा से बोले की हम लोग भी कालौनी जा रहे हैं चलो ऑटो में चलते हैं तो में व मेरे पापा ऑटो में बैठ गए फिर कुछ दूर गए तो धीरज यादव के मोबाइल पर फोन आया तो धीरज यादव बोला की रंजीत तैयार रहना हम लोग आ रहे हैं। जैसे ही कोही नदी पुलिया के आगे पहुंचे तो रंजीत हाथ में लाठी, बका व चाकू लिए रोड पर खड़ा था तभी वहीं पर निखिल यादव ने अपना ऑटो खड़ा कर दिया । बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर चारों ने मेरे पिता को चाकू, बांका एवं लाठी से मार-मार कर मेरे पिता की हत्या कर दी। सूचना पर अपराध क्रमांक 49 /2023 धारा 302, 34 भवंति का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत मौके से चारों आरोपी फरार हो गए थे जो गिरफ्तारी से बचने हेतु यहां वहां छिप रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उमरियापान थाना प्रभारी को फरार चारों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी उमरियापान के नेतृत में फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी के लिए रवाना हुए जो आरोपियों को मुखबिर की सूचना व पुलिस टीम की सतत प्रयास पतासाजी दबिश के दौरान आरोपियों में निखिल यादव पिता राघवेंद्र यादव उम्र 19 साल निवासी खितौला फाटक सिहोरा, कान्हा यादव पिता चैनूराम यादव उम्र 18 वर्ष निवासी बरही, चैनूराम यादव पिता राजाराम उम्र 53 वर्ष निवासी बरही को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उमरियापान थाना प्रभारी अनिल काकडे, सहायक निरीक्षक केवल उईके, सहायक उप निरीक्षक चंद्रभूषण दुबे, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शैलेश दमोहिया, आशीष झारिया, अनुराग सोनकर, रमाकांत तिवारी चौकी बिलहरी, योगेश पटेल, अजय सिंह, मोहन मुवेल, रोहित झारिया एवं साइबर सेल कटनी आरक्षक प्रशांत, अजय की विशेष भूमिका रही ।



