मध्य प्रदेश
ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल पकरिया में पुस्तकालय का शुभारंभ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल पकरिया उमरियापान में दिनांक 9 दिसंबर 2023 को पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अंजली जेकब द्वारा किया गया।
जिसमें स्कूल एडमिन एम.जे. हाकिब एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं, ग्रुप डी स्टाफ, छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। विद्यालय में सभी प्रकार की पुस्तकों का संग्रह किया गया है जिसका लाभ यहां पर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को वर्तमान वर्ष एवं भविष्य में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निश्चित रूप से होगा जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल रहेगा।



