एक साल पहले हुई चोरी का खुलासा हुआ, माल किया जप्त

रायसेन । रायसेन के तालाब मोहल्ला वार्ड नं 9 निवासी विजय सिंह के घर हुई थी चोरी, चोरी में सोने-चांदी व नगदी रुपये चोरी होने की रिपोर्ट रायसेन कोतवाली में हुई भादवि कायन कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी अदिती भावसार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई। उक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी असलम के साथी की गिरफ्तारी शेष थी. अनुसंधान के दौरान मुखविर की सूचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा आरोपी खालिद कुरेशी पिता नाजिर उम्र 45 साल नि. बिसमिल्ला कालोनी एशबाग जिला भोपाल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लेकर खालिद के दूसरे साथी सय्फुल मलिक पिता सलीम मलिक उम्र 38 साल नि. सईदिया स्कूल रोड इतवारा जिला भोपाल जिसे खालिद ने माल बेंचा था, उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उपरोक्त प्रकरण में चोरी गया शेष बरामद मशरूका सोने की चूड़ियां, एक पंचाली हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने के दो हार, सोने की 02 अंगूठी, झुमकी, नथ, सोने की मोतियों की माला, 1 मंगलसूत्र का पेंडिल, सोने का 01 मांग टीका कुल मशरूका कीमती करीब 5.50 लाख रूपये की बरामद की गई है।



