शाह अल्वी एसोसिएशन इंडिया दमोह ने 100 प्रतिभाशाली बेटा-बेटियों का सम्मान किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। शाह अल्वी एसोसिएशन इंडिया दमोह के बेनर तले अध्यक्ष डॉ. ताहिर अली ने तीसरा प्रोग्राम अजमेरी गार्डन में उत्कृष्ट बच्चों के सम्मान में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयंत कुमार मलैया ने बच्चो को प्रमाण पत्र, गिफ्ट, मेडल दिये। अरूण टंडन ने बच्चो से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे और उनके माता पिता को बच्चो से मेल मिलाब रखने की समझाइश दी। इसके बाद उनके जीवन में आगे बढ़ने में काम आये तीन बिन्दु बताई कि वह काम मत करो जो गैर जरूरी हो, खुद को बदलो जो गैर जरूरी है, लक्ष्य को सिद्दत से प्राप्त कर कमेटी के मेमबरो में अंसार खान, एके चिश्ती, आमिर खान, जाकिर खान, शहजाद अली, रियाज ठेकेदार, डॉ.भूरे, अजहर, शहबाज अली, सत्तार नेता, हाफिज अफसर, आजाद खान, अरशद अब्बास काजी, शाहिद अली ने बच्चों को हौसला अफजाई की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार आजम खान ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिये बेटी पढ़ाओ शिक्षा बढ़ाओ इल्मनूर है यह नूर घर घर पहुंचाना है। संचालन कर रहे आसिफ अंजुम ने शिक्षा से संबंधित समझाइश दी हम सब के सरवरस्त शहर काजी सैय्यद कुतुब अली ने छात्र छात्राओ की मदद करने वाले शिक्षक आसिफ अंजुम, नाजिर खान, गुलाम सर की तारीफ की और डॉ. ताहिर अली के कार्यक्रम को सबके लिये प्ररेणास्त्रोत बताया नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मनु मिश्रा ने बच्चों को हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के समापन में अनवारूल उवेद गौरी, चन्नु पेटर आदि मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति रहीं।



