मध्य प्रदेश

चलती बुलेरो में लगी आग, गाड़ी रोक कर बचाई जान

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

इटारसी । एमपी के नर्मदापुरम जिले में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे औबेदुल्लागंज बैतूल नेशनल हाईवे फोर लाइन 46 के बागदेव चौकी के पास चलती एक बुलेरो कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अचानक आग लगने से गाड़ी के ड्राइवर और मालिक ने गाड़ी एक तरफ खड़ी कर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि आग से कार जलकर खाक हो गई।
घटना की जानकारी इटारसी पुलिस को दी गई। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची जब तक कार आग से जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बैतूल तरफ से रहे बुलेरो वाहन में बागदेव चौकी फोरलेन के पास स्थित पुल पर अचानक आग लग गयी। बुलेरो बैतूल से इटारसी की ओर आ रही थी। गाड़ी में 2 लोग बैठे थे। आग लगने के बाद दोनों ने गाड़ी रोक कर अपनी जान बचाई। प्रधान आरक्षक अनंत शंकर तिवारी और डायल हंड्रेड के चालक रितेश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू किया जब तक गाड़ी पूरी तरीके से जल चुकी थी। प्रधान आरक्षक अनंत शंकर तिवारी ने बताया कि गाड़ी भी बैतूल की बताई जा रही है। वही बुलेरो चालक बैतूल निवासी हरि सरले ने बताया कि चलते वाहन में अचानक आग कैसे लगी, उसे भी समझ नहीं आया।


Related Articles

Back to top button