मध्य प्रदेश

विशेष लोकायुक्त कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर की प्रॉपर्टी को किया सील

आय से अधिक सम्पत्ति का मामला
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नागदा। विशेष लोकायुक्त कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग ने पुलिस और नपा टीम की संयुक्त रुप से डॉ.लहरी के अस्पताल और घर की संपत्ति पर कब्जा करने की कार्रवाई की । दिन के 11 बजे राजस्व विभाग की टीम कार्यवाही करने पहुंची तहसीलदार रेखा सचदेव पटवारी अनिल शर्मा सहित पूरी टीम के साथ पहुंची और पूरे घर और अस्पताल को सील करने पहुंची और सील करने की कार्यवाही करीब 5 घंटे चली जिसके बाद डॉक्टर लहरी की धर्म पत्नी विनी लहरी और बेटी और नाती के साथ घर से बाहर आ गए। जिसके बाद डॉक्टर विनी लहरी मीडिया के सामने आई और कहा हमने कोई गलत काम नही किया है और कोर्ट ने हमे घर से बाहर निकाल दिया है ये बहुत गलत किया है अब हम कहा जायेंगे और हम तो घर से बेघर हो गए वही तहसीलदर रेखा सचदेवा ने बताया की 2017 का प्रकरण है जिसका लोकायुक्त कोर्ट ने आय से भी ज्यादा सम्पति का मामला है जिसमे कोर्ट के निर्णय आने के बात ये कार्यवाही की गई है और सम्पत्ति को सीज किया।

Related Articles

Back to top button