चारों विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए सामग्री और मशीन लेकर पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हुई रवाना
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। विधानसभा निर्वाचन 2023 चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। चुनाव सामग्री और मशीन पीठासीन अधिकारियों को वितरित की जा रही है। इसके बाद पार्टियां अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना होगी. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा द्वारा विशेष व्यवस्थाएं कर उनका जायजा लेकर रिटर्निंग ऑफिसर और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. चारों विधानसभा की सामग्री और मशीन शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से वितरित की जा रही है। इसके बाद पार्टी मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी. रिटर्निंग ऑफिसर दमोह आर एल बागरी, रिटर्निंग ऑफिसर पथरिया निकेत कुमार चौरसिया, रिटर्निंग ऑफिसर जबेरा अविनाश रावत, हटा रिटर्निंग ऑफिसर रीता डेहरिया, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, नीतेश पटेल हटा,रघू केसरी पथरिया, देवी सिंह राजपूत,आर आई हेमंत बरहैया, और भी अधिकारी पुलिस अधिकारी सीआईएसएफ, बीएसएफ, यूपी पुलिस और जिला पुलिस बल विशेष रूप से मौजूद है। जिला परिवहन विभाग अधिकारी क्षितिज सोनी द्वारा भी वाहनों की व्यवस्था की जा रही है.



