मध्य प्रदेश

चिकित्सक द्वारा पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी घोषणाये एवं नियम बनाए जा रहे हैं ताकि पत्रकार सुरक्षित रहे और जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचा सके, लेकिन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ढीमरखेड़ा में सरकार के आदेश का असर बेअसर नजर आ रहा है l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढीमरखेड़ा की चरमराई व्यवस्थाओं को पत्रकार के द्वारा कवरेज करने से रोक कर एवं दबाव बनाने के लिए झूठे हरिजन एक्ट मैं फसाने के लिए धमकाया जा रहा है l पत्रकार के ऊपर झूठे आरोप लगाकर थाने में एफआईआर करने की घटना को देखते हुए ढीमरखेड़ा श्रमजीवी पत्रकार संघ के अज्जू सोनी, राजेन्द्र चौरसिया, अनूप दुबे, रमेश पांडे, शोरभ गर्ग, अंकित झारिया,राहुल पांडे, जितेन्द्र मिश्रा, अभिलाषा तिवारी आदि द्वारा एसडीएम नादीमा शीरी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया l पत्रकारों द्वारा जन समस्याओ को लेकर समाचार एवं पत्राचार कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को शासन की योजनाओं को प्रचार प्रसार करते हितग्राही तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं l लेकिन ढीमरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आयुर्वेद डॉक्टर जितेंद्र बंसल जिसकी नियुक्ति डेढ़ वर्ष से ढीमरखेड़ा में है इनके द्वारा इलाज में घोर लापरवाही की जा रही है l वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 सप्ताह के अंदर दो नवजात शिशु की मौत भी हुई है जिसका कवरेज करने गए पत्रकार पर आयुर्वेद डॉक्टर जितेंद्र बंसल द्वारा दबाव बनाने हेतु थाने में हरिजन एक्ट एवं विभिन्न प्रकार की शिकायतों की धमकी देते हुए पत्रकार को धमकाया जा रहा है l जितेंद्र बंसल द्वारा हरिजन एक्ट के साथ लोकसेवक एक्ट लगवाने की भी धमकी दी जाती है जिससे पत्रकार संगठन आहत होकर उनके ऊपर कार्यवाही एवं स्थानांतरण की मांग कर रहा है l पूर्व में भी आयुर्वेद डॉक्टर जितेंद्र बंसल के खिलाफ ढीमरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला स्टाफ के द्वारा विभाग में शिकायत की गई थी l डॉक्टर बंसल का ढीमरखेड़ा से विजयराघोगढ़ स्थानांतरण कर दिया गया था लेकिन अपनी पैठ एवं राजनीति की दम पर पुनः ढीमरखेड़ा में पदस्थापना हो गई है l पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करना एवं उनके कार्यकाल में बच्चों की मौत के मामले की जांच कराते हुए आयुर्वेद डॉक्टर जितेंद्र बंसल के ऊपर कारवाही के साथ-साथ ढीमरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए l
इस संबंध में ढीमरखेड़ा एसडीएम नदीमा सीरी ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र मेंसेवाएं नहीं दे सकता है बीएमओ से चर्चा कर मामले के संबंध में जानकारी लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button