चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां : भाजपा की समन्वय समिति ने पार्षद दावेदारों के लिए आवेदन, 18 वार्डों से 100 दावेदार पहुंचे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी और भाजपा ।दोनों ही पार्टीयां जोरशोर से तैयारी मैं लग गई है कुछ दिनों पहले यहां कांग्रेश पार्टी ने रायशुमारी कर शहर के 18 वार्डों से पार्षद के दावेदारों से बायोडाटा लिया गया था । भोपाल रायसेन के सागर राजमार्ग पर स्थित श्रीराम परिसर में भी भाजपा की बनाई गई समन्वय समिति के समक्ष रायसेन शहर के 18 वार्डों से लगभग 100 से ज्यादा आवेदन लेकर पार्षद के संभावित दावेदार पहुंचे । भाजपा की समन्वय समिति ने दावेदारों को मार्गदर्शन भी दिया है । अगर पार्टी आप को टिकट नहीं देती है तो आपको पार्टी के साथ ही मिलकर काम करना है। वहीं शहर के हर वार्ड से 4 से 5 आवेदन लेकर पार्षद के दावेदार पहुंचे हैं।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश तोमर, एस मुनियन, रामकुमार साहू, मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह, युवामोर्चा नेता राकेश शर्मा, शिवराज सिंह राजावत, राजेश पंथी पहलवान आदि उपस्थित हुए।
आवेदनों को लेकर चर्चा: 3 घंटे में 6 सदस्यीय पर्यवेक्षकों ने 45 दावेदारों से की चर्चा, आवेदन लिए
सुल्तानपुर: नगरीय निकाय के उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सिंधी धर्मशाला में 6 सदस्यीय पर्यवेक्षकों के दल ने 3 घंटे तक दावेदारों से आवेदन लेकर उनसे चर्चा की और वार्ड के लोगों के लिए किए काम और जीतने का आधार को लेकर उनकी राय जानी । पर्यवेक्षकों के सामने सभी 15 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले 45 अभ्यर्थियों ने आवेदन सौंपे।
चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्र शर्मा एवं सह प्रभारी कन्हैया नंदवंशी, रामेश्वर नागर, माधव यादव, आनंद पांडे एवं बागेश अग्रवाल के रूप में आए दल ने मंडल अध्यक्ष हेमराज मीणा की उपस्थिति में नगर के 15 वार्ड से पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे अभ्यर्थियों को आमंत्रित कर उनकी नब्ज टटोली ।इस दौरान अधिकांश अभ्यर्थियों ने संगठन के साथ एकमत होकर चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया वही पर्यवेक्षकों ने कहा कि जिस वार्ड में जो भी अभ्यार्थी स्थानीय स्तर पर पकड़ मजबूत रखने वाला मिलेगा उसे संगठन चुनाव मैदान में उतारेगा । इस दौरान जिला अध्यक्ष किशोर रामानी पूर्व मंडल अध्यक्ष राधा कृष्ण आडवाणी, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैयालाल गोर, शैलेंद्र जैन, महामंत्री प्रकाश पटेल सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



