गोसलपुर में यात्री प्रतीक्षालाय की मिली सौगात, विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर मिली उपलब्धि

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के नेशनल हाईवे सड़क मार्ग पर विगत दिवस गोसलपुर क्षेत्र में कटनी विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर राहगीरों को जनहित में मिली यात्री प्रतीक्षालय की सौगात। आप सभी को बता दें कि विगत दिनों विधायक संजय पाठक के जन्मदिन के अवसर में गोसलपुर के अस्पताल, विद्यालय, पुलिस थाना, स्टेडियम वाले चौराहे में जनहित में एक यात्री प्रतीक्षालय सिहोरा की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए जियोमिन प्लांट के सीईओ दिनेशसिंह से क्षेत्रीय जनपद सदस्य धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने विधायक के जन्मदिन पर जनहित में मांग रखी की विद्यालय शिक्षकों, सहित खिलाड़ियों, अस्पताल के कर्मचारी एवं क्षेत्र के लोगों को बस के इंतजार में बारिश एवं धूप से बचने के लिए एक यात्री प्रतीक्षालय की अहम आवश्यकता थी। उक्त मांग को जनहित में कंपनी द्वारा स्वीकार किया गया, NHAI के अधिकारी एवं हल्का पटवारी द्वारा सर्वे करवाकर यात्री प्रतीक्षालय का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी क्षेत्रीय जनपद सदस्य धर्मेंद्रसिंह के प्रयास से जबलपुर की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए एक यात्री प्रतीक्षालय नितिन शर्मा की माइंस द्वारा बनवाया गया था। उक्त कार्यों से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।



