चोरी छिपे जारी है गौवंश का निर्यात, भैंसे से भरा अवैध ट्रक पलटा
19 भैंसों की मौके पर मौत, बत्तीस मे से तेरह की हालत गम्भीर
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो गौहत्या के लिए गौ वन्श का निर्यात प्रतिबन्धित होने के वावजूद यह अवैध कारोवार थमने का नाम नही ले रहा है इसमे संलग्न एक ऐसा ही ट्रक देवरी एवं रहली के बीच में ग्राम कोपरा जैतपुर के पास सड़क पर मोड में पलट गया जिसमें 32 भैसे भरी हुई थी यह आयसर ट्रक MP09 GH 1356 चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा था जिसमे ठूस ठूस कर 32 भैंस भरी हुई थी जिनमे घटना स्थल पर 19 भैंसों की मौत हो गई एवं तेरह घायल बताई जाती है घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है जानकारी मिलते ही देवरी थाना प्रभारी रोहित दोगरे अपने दल बल के साथ पहुंचे और मृत भैंसों को जैसे तैसे ट्रैक्टर से खींचकर मुश्किल निकलवाया इन भैंसों मे 19 मृत एवं जीवित भैंसों की संख्या 13 थी जिन्हे गौ सेवकों को लिए सौंप दिया गया। बताया जाता है कि गाड़ी के पलटते ही चालक परिचालक रात में ही मौका पाकर फरार हो गए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भैंस चोरी की हो सकती हैं जिस तरह से बेजुबान जानवरों को क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरा गया था इससे लोगो मे भारी गुस्सा देखा गया घटना को बहुत ही निंदनीय कहा जा रहा है।



