धार्मिकमध्य प्रदेश

चौरसिया दिवस मंगलवार को, नागदेव का होगा महाभिषेक, हवन, पूजन आरती

सिलवानी। चौरसिया समाज द्वारा नागपंचमी को चौरसिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री शिव पार्वती नागदेव मंदिर जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा (दिल्ली) ब्लाक इकाई सिलवानी के तत्वाधान में नवयुवक मंडल द्वारा मंगलवार को चौरसिया दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।
मंगलवार को 11 बजे से श्री शिव पार्वती नागदेव मंदिर में भगवान नागदेव का महाभिषेक, हवन, पूजन आरती की जावेगी। ततपश्चात शिवाजी नगर स्थित मंगल भवन में दोपहर 1 बजे सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button