क्राइममध्य प्रदेश
बाड़ी के पास नेशनल हाईवे 45 पर जीप ओर बस की भिडंत, 21 लोग घायल जिसमे 18 गंभीर भौपाल रेफर
घटिया फोरलेन सड़क पर मवेशियों व गुमठियां ढावा बाले दे रहे सड़क दुघर्टनाओं का निमंत्रण..
पुलिस के अनुसार सात लोग अतयंत गंभीर ..
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । नेशनल हाईवे 45 पर रात्रि करीब 2 बजे बकतरा ब्रिज से सिरवारा के बीच पर भोपाल से जबलपुर जा रही फोर्स गामा जीप MP20 BA 8174 गाड़ी रोड पर खड़ी गाय में टकराकर रोड के दूसरे साइड आ गई, तभी जबलपुर से भोपाल जा रही बस MP41 P 9111 के सामने आकर टकरा गई ।ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बस पलट गई 21 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएससी बाड़ी भेजा गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद 18 लोगो को भोपाल रेफर किया गया । बस के 14 लोग घायल है तथा गामा के 7 लोग घायल है। बाड़ी पुलिस ने मोके पर पंहुच कर धायलो को अस्पताल पंहुचाया।




