मध्य प्रदेश

छीतापार नदी के रिपटे के ऊपर पानी, बम्होरी मार्ग तीन घंटे से बंद, यात्री हो रहे परेशान

रिपोर्टर : संतोष धाकड़
बम्होरी । सिलवानी तहसील के ग्राम छीतापार के पास देवनगर बम्होरी मार्ग पर छीतापार की नदी पर पुलिया के ऊपर पानी होने से मार्ग बंद हो गया है। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बस में सवार यात्रियों को काफी
परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री बसों में छोटे छोटे बच्चे रो रहे है। वही बारिश भी रुक रुक हो रही है। जिससे नदी कब उतरेगी, कुछ कहा नही जा सकता है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 59 करोड़ की लागत से देवनगर बम्होरी मार्ग की स्वीकृति करीब छः महीने पहले हो चुकी है फिर भी इस मार्ग का कार्य प्रारंभ नही हुआ है। वही यह क्षेत्र सिघोरी अभ्यारण में होने वन्य प्राणियों का खतरा भी बना रहता है।

Related Articles

Back to top button