छै सौ रुपये पेंशन पर अटके विकलांगो, वृद्धों, विधवा महिलाओं में भारी असंतोष

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार लोगों को तरह-तरह की योजनाएं लागू कर उन्हें लाभ पहुंचाने में लगी हुई है हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए प्रतिमाह देने की जो घोषणा की है उससे महिलाओं का आर्थिक संबल बड़ा है इसी पृष्ठभूमि के चलते वृद्ध पुरुष महिलाओं विकलांगों विधवा महिलाओं में इस समय असंतोष की लहर देखी जा रही है जो अपनी ₹600 पेंशन को लेकर बैठे हुए हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनकी पेंशन मेंअभी तक कोई भी बढ़ोतरी नहीं करने से यह वर्ग असंतोष की साए में है , बता दें कि जिन लोगों को पेंशन ही संबल है ऐसे जरुरतमंद लोगो को इसकी सख्त आवश्यकता होती है देखा जाये तो वृद्ध वर्ग विधवा महिलाएं और विकलांग लोग पारिवारिक समस्याओं आर्थिक विपन्नताओ शारीरिक क्षीणता के चलते सर्वाधिक परेशान रहते हैं ऐसे लोगों को मिलने वाली ₹600 की मासिक पेंशन काफी कम बताई जा रही है जिसे बढ़ाकर कम से कम ₹2000 करने की मांग शासन से की गई है , जिससे लघु पेंशनधारी लोगों में व्याप्त असंतोष दूर हो सके शासन इस ओर शीघ्र ध्यान दे।



