मध्य प्रदेश

भीषण हादसा ट्रॉले में पीछे से घुसी एम्बुलेंस हुई चकनाचूर, पोते का शव ले जा रही दादी और एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत

घायलों को निकालने में पुलिस को करना पड़ी मशक्कत
रायसेन । रायसेन में भीषण हादसा हो गया एम्स अस्पताल से मृतक बच्चे के शव को घर ले जाते समय एंबुलेंस पीछे से ट्राले में घुसी गई, मौके पर एक महिला और एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत हो गई, एंबुलेंस में फंसे घायलों को पुलिस द्वारा कॉफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया घटना रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र की रात 1 बजे की है, मौके पर सांची सलामतपुर और रायसेन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे 108 के पायलट दिनेश कलावत ईएमटी मिथुन वंशकार ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया यहां से घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
भोपाल एम्स अस्पताल से मृतक लोकेंद्र मिश्रा 5 वर्षीय को उसकी दादी जयंती मिश्रा 50 वर्षीय पिता विकास मिश्रा सहित अन्य परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से सागर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा ले जा रहे थे इसी दौरान एंबुलेंस चालक को नीद आई गई उसने अपने साथ आए अरबाज पिता फिरोज खान निवासी भोपाल को एंबुलेंस चलाने का बोला और खुद क्लींजर की सीट पर सो गया इसी दौरान रायसेन जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सांची रोड स्थित कोड़ी के पास आगे चल रहे ट्राले से क्रॉसिंग के दौरान एम्बुलेंस पीछे से ट्राले में घुस गई। भिड़ंत इतनी तेज थी की एम्बुलेंस चकनाचूर हो गई, एंबुलेंस में पांच लोग सवार थे जो अंदर दब गए इस घटना में मौके पर बच्चों की दादी जयंती मिश्रा पति अशोक मिश्रा 50 वर्षीय, और एंबुलेंस चला के फिरोज खान 17 वर्षीय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चों के पिता विकास मिश्रा, रामस्वरूप, मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भोपाल रेफर किया है।

Related Articles

Back to top button