जन जाग्रति रथ यात्रा जगन्नाथ स्वामी जी के साथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी का हुआ भव्य स्वागत
साहू/राठौर समाज को अपना राजनीतिक हक दिलाने निकाली जा रही रथयात्रा
सिलवानी। बुधवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की रथ यात्रा का शाम को नगर आगमन हुआ। इनमें सिलवानी साहू समाज द्वारा यात्रा का वर वधु गार्डन के पास पूजन कर फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर में घुमाया। इस दौरान जगह-जगह समाजजनों व अन्य समाज के श्रद्धालुओं ने भी पूजन-अर्चन कर स्वामी जगन्नाथ जी एवं मां कर्मा देवी का आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने बताया कि जब मप्र छत्तीसगढ़ एक थे, तब हमारे समाज की सत्ता में भागीदारी होती थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में साहू तैलिक समाज की सत्ता में कोई भागीदारी नहीं है। न कोई विधायक और न कोई सांसद है। हमारी जनसंख्या अधिक होने के बावजूद राजनीतिक दल महज इसलिए भागीदारी नहीं देते हैं कि हम संगठित नहीं हैं। हमारी यात्रा का मकसद सम्पूर्ण मधयप्रदेश में साहू समाज को एकसूत्र में बांधना है। संगठन की ताकत ही आपकी सफलता है। यह यात्रा संयोजक रविकरण साहू के नेतृत्व में साहू समाज को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है जो कि।जबलपुर से निरंतर चल रही रथ यात्रा जिसका समापन जंबूरी मैदान भोपाल में शक्ति परीक्षण हेतु 500000 सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में जिसमें साहू राठौर समाज का आना सुनिश्चित किया गया हैं। यात्रा निकाले जाने का मूल उद्देश्य है कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज की संख्या के आधार पर समाज का स्थान राजनीति में शून्य है। विशेष रूप से राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा में राष्ट्रीय पार्टियां समाज को विधानसभा क्षेत्र में महत्व ना देते हुए टिकट नहीं देती हैं। इस प्रकार से की जा रही समाज की उपेक्षा को लेकर समाज में रोष व्यक्त किया जा रहा हैं। जन नायक 2023 अभी नहीं तो कभी नहीं का आव्हान करते हुए 2023 में संख्या के आधार पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व सामाजिक एकता के बल पर समाज के सार्वजनिक विकास एवं समाज के सम्मान हेतु सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य की स्थापना आदि विषयों को लेकर मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों की तहसील नगर इकाइयों में सभी सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण देने यह सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा घोड़ाडोंगरी विकासखंड में 19 फरवरी 2023 बैतूल से निकलकर रायसेन जिले में प्रवेश करेते हुए बाड़ी, बरेली, खरगोन, उदयपुरा रात्रि विश्राम के बाद बम्होरी, साईंखेड़ा से सिलवानी पहुंची।




