मध्य प्रदेश
सेवानिवृत्त लेखापाल चरणसिंह धुर्वे का निधन शोक में डूबा क्षेत्र
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा बीईओ ऑफिस में लंबे समय तक लेखापाल के पद पर पदस्थ रहे सेवानिवृत्त चरणसिंह धुर्वे का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को जबलपुर नाके कलेक्ट्रेट के सामने निज निवास पर 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मधुर मिलनसार व्यक्तित्व के चलते काफी लोकप्रिय छवि के चरणसिंह धुर्वे का निधन की खबर सुनकर समूचे क्षेत्र में शोक लहर व्याप्त है। अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया । अंतिम यात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की । सेवानिवृत्त लेखापाल अपने पीछे एक पुत्र तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।



