श्री शिव परिवार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 18 मई से

सिलवानी । नगर के समीपस्थ ग्राम रम्पुरा खुर्द में श्री शिव परिवार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 18 मई गुरुवार से 24 मई 2023, बुधवार तक किया जा रहा है।
परमात्मा की असीम कृपा से व समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासी के सहयोग से श्री शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन परम पूज्य नगर खेड़ापति पं. श्री भूपेन्द्र शास्त्री सिलवानी वालो के आचार्यत्व में होना सुनिश्चित है एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथामृत के रसिक प्रवक्ता परम श्रद्धेय पं. श्री नरेश जी शास्त्री के द्वारा कथा सुनने का शोभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस पुनीत यज्ञ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ कार्यक्रम 18 मई 2023 को श्री गणेश पुजन नाग पूजन माय कलश यांचा मण्डप्रवेश श्रीमद भागवत कथा महात्म्य, 19 मई शुक्रवार को पंचांग पूजन, पीठादि रचना एवं आवाहन पूजन, मूर्ति संस्कार प्रारंभ, 20 मई शनिवार को नित्य पूजन, अग्निस्थापन मूर्ति जलाधिवास, 21 मई रविवार को नित्य पूजन, हवन, मूर्ति पुष्पादिवास एवं फलादिवास
22 मई सोमवार को नित्य पूजन, हवन, औषधिवास धूपादिवास एवं घृतादिवास, 22 मई मंगलवार को नित्य पूजन, हवन, मिष्ठानदिवास, अन्नादिवास, अभिषेक, नगर भ्रमण शय्यादिवास महान्यास, 24 मई बुधवार को नित्य पूजन, हवन, प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा, कथा विसर्जन एवं संत विवाई के साथ सम्पन्न होगन
कथा समय प्रतिदिन दोप. 3 बजे सायं 6 बजे तक एवं कथा व्यास पं. श्री नरेश शास्त्री जी नगर खेरापति वरिष्ठ धर्माधिकारी, सिलवानी, यज्ञाचार्य पं. श्री भूपेन्द्र शास्त्री जी नगर खेरापति सिलवानी।
आयोजक समिति ने सभी से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



