मध्य प्रदेश

जबलपुर से मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण लाडली बहनों ने उमरियापान पंचायत देखा गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत शाम 6 बजे से सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का ग्राम पंचायत उमरियापान हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव प्रसारण देखा। लाडली बहनों के चेहरे में 1000 रुपये खाते में पड़ने को लेकर खुशी की लहर थी । वही लाडली बहनों का कहना था कि मामा ने जो वादा किया उसको निभा रहे हैं । जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड से आज मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में एक साथ डाले।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जगन्नाथ मांझी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । एसडीएम विंकी सिंह मारे, नायब तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर, आरआई, सुपरवाइजर मंजू मिश्रा, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, पंच सूरज गौटिया, भल्लू पटेल, सुनील चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, बंटी पटेल, शिवकुमार चौरसिया सहित आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाकर्ता उपास्थित रहीं ।

Related Articles

Back to top button