मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत उदयपुरा के सभाकक्ष में लाडली बहना योजना के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । जनपद पंचायत उदयपुरा के सभा कक्ष में लाडली बहना योजना के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। शनिवार 10 जून को महिलाओं के हित में मध्य प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं की राशि को सीधा उनके खाते में ट्रांसफर किए गए। आज महिला के जीवन का सबसे बड़ा दिन है क्योंकि आर्थिक मदद की सहायता से वह अपने घर परिवार को अपने बच्चों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेगी। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों के द्वारा वन क्लिक के माध्यम से महिलाओं के जीवन में एक नई रोशनी का उजाला किया गया जिससे आने वाले समय में उसकी सभी जरूरतों का पूरा करने का प्रयास किया गया है ।
सभा कक्ष मेंजनपद सीईओ मीणा, पार्षद प्रतिनिधि सहायक जयनारायण शर्मा, योजना हितग्राही प्रभारी मुकेश रैकवार, भाजपा महिला मंडल महामंत्री कमलाबाई रैकवार, नगर परिषद से बब्लेश दुबे, योगेश साहू, विपिन दोहरे, दीपक, महिला बाल विकास से सरिता दुबे, प्रीति धुर्वे, किरण रैकवार, रुकमणी कहार, और वार्ड क्रमांक 1 से सभी योजना की हितग्राही महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button