मध्य प्रदेश

जबेरा सभा कक्ष में महिला स्व सहायता की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा के सभा कक्ष में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह जिला दमोह के तत्वाधान में दमोह जिले की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल्या नारायण सिंह के निर्वाचित होने पर कार्यक्रम रखा गया जिसमें जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजानसिंह, जनपद पंचायत सीईओ डॉ रामेश्वर पटेल, बीआरसीसी परमेंद्र वैद्य, आजीविका मिशन से आशुतोष तिवारी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मुन्ना सोनी एवं स्वास्थ्य सहायता की अध्यक्ष कौशल्या नारायण सिंह और मध्यान भोजन के समूह के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, रसोईया उपस्थित रही । मध्यान्ह भोजन में होने वाली परेशानियों के बारे में अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्षों ने कुछ अपनी मांगे रखी जिसमें रसोइए को सिर्फ ₹65 मिलता है उसको बढ़ाकर कम से कम ₹200 दिया जाए सेल्समैन के द्वारा समय पर मध्यान्ह भोजन आवंटन नहीं किया जाता है बार-बार परेशान किया जाता है ऐसे तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button