मध्य प्रदेश

जल जीवन निगम के प्रचार रथ को ग्रामीणों के विरोध का करना पड़ा सामना

पाइप लाइन का कार्य पूर्ण फिर भी लोगों के घर घर नहीं पहुंच रहा पानी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत हिनौती खेत सिंह के गांव पिपरिया नंदलाल में पहुंचते ही – जल जीवन निगम योजना के प्रचार रथ ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा ग्रामीणों के विरोध की वजह थी 2 वर्ष पहले ग्राम पिपरिया नंदलाल में हर घर जल पहचाने की पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है और कनेक्शन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक ग्रामीणों को इस योजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही जिसको लेकर ग्रामीणों की नाराजगी उस वक्त भड़क पड़ी जब जल निगम का प्रचार रथ ग्राम में पहुंचा और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब गांव में पेयजल आपूर्ति ही नहीं हो रही है तो योजना के प्रचार-की औपचारिकताएं क्यों की जा रही हैं बता दें जल जीवन निगम के द्वारा हर घर में जल पहचाने की बहबाही तो मंत्री से लेकर विधायक तक खूब लूट रहे हैं लेकिन हकीकत मैं देखा जाए तो जनपद जबेरा के अधिकांश गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल तो कहीं-कहीं तो कहीं-कहीं तो पेयजल सप्लाई पाइपलाइन एवं कनेक्शन शोपीस साबित हो रहे क्योंकि पिपरिया नंदलाल जैसे अनेकों गांव हैं जहां बरसों बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे नाराज ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत हिनौती के द्वारा को जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर 2 वर्ष से बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति चालू करने की मांग की गई है जिसमें सरपंच सचिव रोजगार सहायक सहित समस्त ग्राम वासियों के आवेदन में हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Back to top button