धूमधाम से मनाई गई अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई जयंती
पगड़ी बांध हाथ में तलवार लेकर महिलाओं ने दिया वीरता साहस शौर्य का संदेश
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला लोधी क्षत्रिय समाज के तत्वधान में एवम जिला अध्यक्ष हाकमसिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के 192 वें जन्म जयंती 16 अगस्त कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रतिमा स्थल जटाशंकर धाम दमोह में 11 बजे सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित उन्हें याद किया गया एवम पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही महिलाओं ने पगड़ी बांधकर तलवार लेकर वीरता शोर्य की प्रेरणा दी साथ ही जिले भर से आए समाज संगठन के समस्त पदाधिकारी सदस्य गण एवम जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों सहित वरिष्ठ जनों सहित सभी लोग ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना रानी अवंती बाई अमर रहे के नारों से आसमान गूज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह, वेरहाउसिंग अध्यक्ष राहुल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष खिलान सिंह, दादा उमराव सिंह, पूर्व प्राचार्य हाकम सिंह, सांसद पी.ए. राजकुमार सिंह जिला सदस्य चंद्रभान सिंह, जिला सदस्य राघवेंद्र सिंह ऋषि भईया, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दादा मनु मिश्रा, सिदार्थ मलैया, सुनील ठाकुर विश्व हिंदू परिषद, राव भूपेंद्र सिंह, दमोह ब्लाक अध्यक्ष प्रीति सिंह, राजू सिंह, युवा अध्यक्ष दयालुसिंह, आलोक संघ अध्यक्ष नारायण सिंह, आचार्य पूरन सिंह, दादा बहादुर सिंह, महाराज सिंह पूर्व सरपंच पूर्व वीआरसी पदम सिंह, पहाड़ी सिंह सरपंच पतलोनी, भगवती मानव कल्याण संगठन के समस्त पदाधिकारी जिनमे दौलत सिंह, मानसिंह डाक्टर अजमेर सिंह, कोमल सिंह, राजकुमार सिंह, भावसिंह मनीष महदेले, विवेक सिंह, हुकुम सिंह, काशीराम सिंह, हीरा सिंह, प्रेमसिंह, पुरुषोत्तम सिंह, विनोद सिंह, गजराज सिंह, सुरेंद्र सिंह एवम बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की उपस्थित रही।


