मध्य प्रदेश

दारुल उलूम फारुकिया के बच्चे हर घर तिरंगा यात्रा में हुए सम्मिलित

सिलवानी । हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए तहसील के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए सिलवानी में व्यापक स्तर पर गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सिलवानी नगर में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के निर्देशन में दारुल उलूम फारुकिया एवं हव्वा एकेडमी और शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय गांधी चबूतरा तथा बजरंग चौराहा से एक साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी, सीएमओ सुनील जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा में सभी छात्र-छात्राएं अधिकारी, कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर दारुल उलूम फारुकिया के प्रधान अध्यापक शेख सलीम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button