मध्य प्रदेश

जिले में दो फोरलेन सड़क हुई मंजूर, भोपाल विदिशा और शाहगंज से बाड़ी सड़क होगी फोरलेन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शाहगंज से बाड़ी तक 700 करोड रुपए से बनने वाली सड़क की रखी आधारशिला
रिपोर्टर राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन जिले के में यातायात व्यवस्था के लिए यात्रा को और ज्यादा सुगम और सुचारू बनाने के लिए 2 सडकों को चौड़ा करके उन्हें फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। बाड़ी से शाहगंज तक 784 करोड़ रुपए की लागत से सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। वही रायसेन से होकर विदिशा तक 1520 करोड़ से फोरलेन सड़क बनेगी। केंद्र सरकार ने इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट भी मंजूर किया है। इन सड़कों की आधारशिला रखे जाने के बाद जल्दी उनका काम शुरू होगा। इन सड़कों का निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा कराया जाएगा। बाड़ी से शाहगंज तक लगभग 40 किलोमीटर लंबी सड़क फिलहाल टू -लेन हैं. बकतरा से शाहगंज के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का गांव जैत भी पड़ता है। बाड़ी, बरेली और उदयपुरा के लोग इसी रास्ते से होकर बुदनी के लिए वाहनों से सफरतय करते हैं। मालूम हो कि यह सड़क 5 साल पूर्व बनाई गई थी जो अब गड्ढों में बदल गई है। इस वजह से सड़क को चौड़ीकरण करने के साथ ही उसे फोरलेन किया जा रहा है, इस सड़क के फोरलेन बनने से बुदनी शाहगंज और बाड़ी का सफर आसान होगा । इस सड़क के निर्माण हो जाने के बाद बुदनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्राफ्ट व्यापार सहित अन्य व्यापारिक गतिविधियों के साथ व्यापार को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है।
भोपाल से रायसेन के बीच खत्म होंगे कई अंधेरी मोड़ सीधा और सुगम होगा रास्ता…..
रत्नागिरी भोपाल से होकर रायसेन विदिशा रोड को भी फोर लाइन किया जा रहा है इस फोरलेन सड़क के लिए 1520 करोड़ रुपये की राशि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मंजूर किए गए हैं। इस सड़क का निर्माण भी एनएचएआई द्वारा कराया जाएगा। भोपाल से रायसेन तक करीब 40 किलोमीटर सड़क के बीच में पुल पुलियाओं का निर्माण भी कराया जाएगा। ताकि बारिश के मौसम में नदी नाले उफान पर आने पर रास्ता अवरुद्ध न हो।
रायसेन से सांची होते हुए विदिशा तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए बेतवा नदी पर एक नया पुल भी प्रस्तावित किया गया है। यह फोरलेन सड़क औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उपयोग में लाई जाएगी। इस सड़क से औद्योगिक कॉरिडॉर क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्हें आपस में जोड़ा जा रहा है। जिससे इन फैक्ट्रियों में उत्पादित होने वाली सामग्री को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा जा सके।
इनका कहना है….
एनएचएआई भोपाल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश गुप्ता का कहना है कि इन सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। बाड़ी से शाहगंज और भोपाल से रायसेन साँची होकर विदिशा तक सड़क को फोरलेन किया जा रहा है।जल्द ही अन्य फोरलेन सड़कों का निर्माण ठेकेदारों का चयन कर शुरू कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button