मध्य प्रदेश

उमरियापान में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय , कन्या शाला, पुष्कर पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों की प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई ।
तत्पश्चात शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में झंडा फहराया गया। उमरियापान के हृदय स्थल झंडाचौक में पंडित मौजीलाल पौराणिक ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच अटल ब्योहार ने, उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य मुकेश पटेल ने, कन्या शाला में प्राचार्य दिलीप बाजपेई ने, पुष्कर पब्लिक स्कूल में संस्था प्रमुख धनंजय दुबे ने, ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में आरती धुर्वे ने झंडा फहराया, उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने ध्वजारोहण, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उचित मूल्य दुकान में समिति प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया, सहकारी साख समिति ढीमरखेड़ा में समिति प्रबंधक संजय पाण्डेय, ग्राम पंचायत टोला में सरपंच राम सखी कोल, ग्राम पंचायत भटगंवा में सरपंच अशोक दाहिया, ग्राम पंचायत हरदी में सरपंच जयकरण कोल, ग्राम पंचायत मंगेली में सरपंच संजय दाहिया, ग्राम पंचायत बरेली बार में सरपंच निर्मिला जयपाल सिंह ने झंडा फहराया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या शाला उमरियापान की छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। छात्र छात्राओं ने कविताओं, भाषणों, गीतों, नाटकों और नृत्य प्रस्तुतियां दी । पुष्कर पब्लिक स्कूल उमरियापान की नन्हीं बालिकाओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने न केवल विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया, बल्कि उपस्थित गणमान्यजनों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में गणमान्यजनों में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, गोविंद प्रताप सिंह, राजेश चौरसिया, जगन्नाथ माझी, मौजीलाल पौराणिक, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सुखदेव चौरसिया, प्रमोद असाटी, वंशरूप चौरसिया, दिनेश असाटी, पत्रकार सतीश चौरसिया, सहित उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पटेल, कन्या शाला प्राचार्य दिलीप बाजपेई, आशीष चौरसिया, दीपक नामदेव, अवधेश पटेल, सुशील पटेल आदि शाला परिवार ने गणमान्यजनों एवं अभिवावकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button