मध्य प्रदेश

जैसीनगर शपथ मामला, शेष निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को सीईओ ने दिलाई शपथ

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर ग्राम पंचायत शपथ मामला, शेष निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिलाई शपथ।
सागर जिले के जैसीनगर ग्राम पंचायत में गुरुवार को महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके देवर, पति और पिता ने शपथ ले ली थी, यह खबर मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई थी जिसके बाद सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चुने गए ही जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के आदेश जैसीनगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार खरे को दिए, और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर परियोजना अधिकारी संदीप श्रीवास्तव भी जैसीनगर पहुंचे और जैसीनगर नवनिर्वाचित सरपंच नंदलाल चढ़ार, उपसरपंच भूपेंद्र सिंह, सचिव आशाराम साहू और ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में शेष रह गए महिला और पुरुष पंचो को शपथ दिलाई, साथ ही सरपंच और उपसरपंच को पदभार भी ग्रहण कराया गया ।

खबर को विस्तार से जानने के लिये क्लिक करे :-

देवर, पिता, पति को शपथ दिलाने वाला पंचायत सचिव निलंबित

Related Articles

Back to top button