क्राइम

डीपी के करंट लगने से युवक की मौत

सिलवानी । शुक्रवार की शाम को ग्राम खमरिया मानपुर में ट्रांसफार्मर से बिजली के तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र ठाकुर पिता हल्केवीर आदिवासी उम्र लगभग 30 निवासी पड़रिया हिम्मतसिंह ने ग्राम खमरिया मानपुर में कोली से खेत लिया था। शुक्रवार की शाम को खमरिया मानपुर में ट्रांसफार्मर से खेत की मोटर के बिजली के तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
घटना की जानकारी सिलवानी पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पहुँची और पीएम के लिये युवक को शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button