मध्य प्रदेश

जो जिले की बात करे उसे वोट दें सिहोरावासी, सिहोरा जिला आंदोलन के 36 वें धरने में आमजन से आह्वान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
सिहोरा का जनप्रतिनिधि उसे ही चुने जो सिहोरा जिला के विषय मे आगे आकर बात करे, यह आह्वान आज लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने धरने के 36 वें रविवार सिहोरा वासियों से की।समिति ने वर्तमान के स्थानीय चुनावो के पूर्व प्रत्येक घर के बाहर जिला संबंधी स्टीकर लगाने का ऐलान भी किया । विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर विगत सात माहों से सिहोरा के पुराने बस स्टैंड में स्थानीय लोगो द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। खून के दिये जलाने, खून से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को पत्र लिखने और विशाल रैली निकालने के बाद सिहोरा विधायक द्वारा आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलवाया था।मुख्यमंत्री के द्वारा जिला मामले में इंकार के बाद अब सिहोरा में सत्तारूढ़ सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है।यदि लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के जो जिला की बात करेगा वही सिहोरा में राज करेगा नारा के साथ घर घर तक चलने वाला अभियान सफल रहा तो सत्तारूढ़ पार्टी को नगरपालिका चुनाव में लोहे के चने चबाने जैसे संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।इससे पूर्व भी एक बार सत्ता को सबक सिखाने सिहोरावासियों द्वारा मीना किन्नर को नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में चुना था।समिति ने सिहोरा जिला बनने तक निरंतर आंदोलन करते रहने का संकल्प दोहराया। धरने में समिति के रामलाल साहू, कृष्ण कुमार कुररिया, सियोल जैन, रामजी शुक्ला, मानस तिवारी, अमित बक्शी, अनिल जैन, विकास दुबे,नत्थू पटेल, पन्नालाल झारिया, अजय विश्वकर्मा, सुशील जैन, राजभान मिश्रा, नंदकुमार परौहा सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button