मध्य प्रदेशराजनीति

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी व मंडलों के मंडल संयोजक की घोषणा

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.अखिलेश खंडेलवाल के निर्देशानुसार व भाजपा रायसेन जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार व जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल की अनुशंसा उपरांत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह पटेल द्वारा रायसेन जिले की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं सभी मंडलों के संयोजको की घोषणा क़ी गई।
जिला कार्यकारिणी महेंद्र सिंह पटेल जिला सह संयोजक, सुनील नायक सदस्य, अखिलेश राजपूत सदस्य, बृजेश श्रीवास्तव सदस्य, कृष्ण कुमार ठाकुर सदस्य, विजय शर्मा सदस्य, दिनेश धाकड़ जिला कार्यालय प्रभारी, अभिषेक श्रीवास्तव जिला सह कार्यालय, अमन पटेल जिला मीडिया प्रभारी, श्रीराम कुशवाहा जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
एवं सभी मंडलों के मंडल संयोजक में थान सिंह राजपूत भोजपुर, रोहित करोसिया मंडीदीप नगर, दीपक विश्वकर्मा मंडीदीप ग्रामीण, श्री राम किशोर चौहान ओबेदुल्लागंज, कमलेश कुमार धानक बाड़ी, सूरज सरयाम सुल्तानपुर, हरिचरण बारीबा बरेली नगर, राजेंद्र धाकड़ बरेली ग्रामीण, अमित राय उदयपुरा, कलपित जैन देवरी, मितेश चौहान भारकच्छ, महेश रघुवंशी पूर्व सिलवानी, नईम खान सिलवानी पश्चिम, चंद्रभान ठाकुर सुल्तानगंज, बद्री प्रजापति बेगमगंज नगर, परसोत्तम बघेले बेगमगंज ग्रामीण, जीतेंद्र रैकवार रायसेन नगर, विजय राम नायक खरबई, अंशुल साहू सांची, विष्णु प्रसाद मीना सांचेत, अशोक यादव देवनगर,जगदीश सेन गैरतगंज, पदाधिकारी  नियुक्त किया है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button