मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में हितग्राहियों ने लाभ लेने दिया आवेदन, पचपेड़ी में शिविर सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों ने शिविर में पहुंच कर शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने आवेदन दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम के तहत शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने गरीब हितग्राही शिविर में पहुंचकर आवेदन फार्म जमा किया। जानकारी के अनुसार हितग्राहियों ने आवेदन फार्म शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 19, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 6, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 245, मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना 1, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु 9, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन 2, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहु विकलांग 1, उच्च शिक्षा हेतु निशुल्क जीवन 1, चिकित्सक को अनुशंसा से निशक्त क्रमिक अंग सहायक 1, आयुष्मान भारत विराम 9, लाड़ली लक्ष्मी योजना 3, सार्वजनिक वितरण प्रणाली 6, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत 113, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के 45, किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन 35, किसान क्रेडिट कार्ड सहकारी बैंक के माध्यम से 8, किसान क्रेडिट कार्ड 7, मुख्यमंत्री अध्ययन क्रांति योजना 1, अटल पेंशन योजना के 8 हितग्राहियों ने शिविर में पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेने आवेदन फार्म जमा किया। मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम में एसडीएम नदीमा शीरी, ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा, सचिव बृजेश गौतम, पटवारी हरि सिंह यादव, स्वास्थ्य विभाग से आरती पटेल, आंगनबाड़ी से मधु मिश्रा, कोटवार द्वारका झारिया, लल्लू मिश्रा, बाबू भाई मिश्रा, पूर्व सरपंच शैलेंद्र कुमार झारिया, सोनू झारिया, मगन चौरसिया, दीनबंधु पटेल, भागचंद कुमार, मुकेश सहित बड़ी संख्या में हितग्राही शिविर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक मिश्रा ने किया ।



