मध्य प्रदेश

दबंग महिला विधायक का डांस, विधायक ने किया मोनियो के साथ जबरदस्त डांस

रिपोर्टर : हरिकान्त विश्वकर्मा
पथरिया । पथरिया दबंग विधायक मेले में मोनियो के साथ दिवारी गाकर नृत्य करती हुई नजर आई। पथरिया के ग्राम खड़ेरी मेले का भव्य आयोजन पथरिया विधानसभा की पुरानी परंपरा आज भी लोगों को देखने को मिल रही है। दीपावली की बाद कई ग्रामों में मेले का भव्य आयोजन होता है जैसे ग्राम खड़ेरी में मेले का भव्य आयोजन हर साल की तरह इस साल मेले का आयोजन हुआ जिसमें पथरिया दबंग विधायक रामबाई शामिल हुई उनका एक नया अंदाज देखने को मिला जिसमें मोनियों के साथ दिवारी गाकर नित्य करती हुई नजर आई । रामबाई गोविंद सिंह विधायक पथरिया रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान खड़ेरी ग्राम में पहुंचकर मेले में शामिल हुई मोनियो के साथ जमकर नृत्य करते हुए दिवारी गाकर क्षेत्रवासियो को बुंदेली संस्कृति को बनाय रखने का संदेश दिया एव प्रेरित कियां। विधायक पथरिया क्षेत्र भ्रमण के दौरान खड़ेरी ग्राम में मेले में शामिल हुई एव क्षेत्रवासियो को बुंदेली संस्कृति को बनाय रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button