हेल्थ

पॉलिडैक्टाइली की सफल सर्जरी, परिवार ने दिया धन्यवाद

सिलवानी । आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीम अ के द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम गाडरवारा ब्लॉक सिलवानी में एक बालक अक्षय पिता अनिल आदिवासी आयु 7 माह को जांच के दौरान पॉलिडैक्टाइली (हाथ की अतिरिक्त उंगली) नामक जन्मजात रोग से ग्रसित पाया गया। अक्षय की तत्काल सिविल अस्पताल सिलवानी में रक्त आदि की प्राथमिक जांचें कराकर जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया गया। इसके पश्चात रायसेन की आरबीएसके टीम के सहयोग से जांच के बाद अनिल को तत्काल पॉलिडैक्टाइली के ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन भेजा गया। सीएमएचओ जिला रायसेन, सीबीएमओ सिलवानी डॉ राजेंद्र पटेल एवं आरबीएसके टीम सिलवानी के चिकिसक डॉ मनोज नामदेव, डॉ आरज़ू यादव और फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह राजपूत के सम्मिलित प्रयासों से बालक अक्षय की पॉलिडैक्टाइली की सफ़ल सर्जरी हुई। ऑपरेशन के बाद बच्चा एकदम स्वस्थ है।बच्चे के परिवार के द्वारा टीम को धन्यवाद दिया गया और आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button